Report by : कालू वर्मा
Published at :
दहेज के लिए पत्नी को पीटा, फिर मायके छोड़ने के बहाने रास्ते में उतारकर भगा पति

हरिद्वार। ससुराल वालों ने दहेज को लेकर महिला से मारपीट की। बाद में पति उसे बाइक से उसके मायके में गांव के बाहर उतारकर चला गया। मायके वालों ने उसके पति से बात की लेकिन वह उसे नहीं ले गया। कोतवाली में पत्नी ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रामपुर रायघटी के भजन सिंह की बेटी सुषमा की शादी डेढ़ साल पहले यूपी के जिला मुजफ्फरनगर में भोपा थाने के नया गांव महाराजपुर निवासी मिथुन से हुई थी। आरोप है कि पति के अलावा ससुराल के बाकी लोग दहेज में कार न मिलने की बात कहकर उसे परेशान करते थे। बाद में पति भी मायके से कार लाने की मांग करने लगा। उसने अपने घर बताया लेकिन उन्होंने कार का बजट न होने की मजबूरी जताई। इस पर ससुरालियों ने सुषमा से मारपीट की। सुषमा ने मायके में बताया, तो वे भोपा थाने की पुलिस लेकर उसकी ससुराल पहुंच गए। तब ससुरालियों ने माफी मांगकर मामला निपटा दिया। लेकिन, कुछ दिन बाद मिथुन ने अपने सास ससुर से मिलने की इच्छा जताई और पत्नी को बाइक पर बिठाकर उसके मायके के लिए चल दिया। रामपुर रायघटी गांव से करीब सौ मीटर पहले पति उसे बाइक से उतारकर लौट गया। सुषमा ने मायके जाकर उन्हें जानकारी दी। उन्होंन फोन पर मिथुन से बात की लेकिन उसने कार के बिना उसे लाने से मना कर दिया। इसके बाद सुषमा ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी मिथुन, उसके पिता सोहनवीर, मां शशि, भाई सतिन और भाभी लोकेंद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›