Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में मोर्चरी से मासूम बेटे का शव लेकर भागे माता-पिता

फ्लाईओवर की दीवार से टकराई बाइक, रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे
देहरादून
। बल्लीवाला फ्लाईओवर पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार देर रात तेज गति से दौड़ रही बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे और दून में सुभाष रोड स्थित इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे थे।
वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग निवासी दिव्यांशु कठैत, रितिक गैरोला, संदीप और ऋषभ चारों सुभाष रोड स्थित इंस्टीट्यूट से बैंकिंग व एसएससी की कोचिंग कर रहे थे। रितिक, संदीप और ऋषभ गुरुवार रात दिव्यांशु के कमरे में रुके थे। रात को खाना खाने के बाद दो बाइक से चारों घूमने निकले। इसमें दिव्यांशु कठैत वर्तमान निवासी इंद्रेशनगर, पटेलनगर व रितिक गैरोला वर्तमान निवासी मोहकमपुर एक बाइक और संदीप और ऋषभ दूसरी बाइक पर सवार थे।
बल्लूपुर चौक तक दोनों बाइक साथ-साथ चल रही थी, लेकिन इसके आगे दिव्यांशु कठैत ने बाइक की गति बढ़ा दी, जिस कारण वह अनियंत्रित हो गई और बल्लीवाला फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। जहां पर यह दुर्घटना हुई वहां फ्लाईओवर का मोड़ है।दीवार से टक्कराने के बाद बाइक सवार एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया पड़ा और दूसरा वहीं पर गिर गया। घायल दिव्यांशु कठैत (उम्र 22) को निजी अस्पताल व रितिक गैरोला (उम्र 23) को दून अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›