Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
विश्व रक्तदान दिवस पर नैलपड़ में स्वास्थ्य शिविर
विश्व रक्तदान दिवस पर नैलपड़ में स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य शिविर में रोगियों की एनसीडी स्क्रीनिंग

विश्व रक्तदान दिवस पर नैलपड़ में स्वास्थ्य शिविर

धौलादेवी (अल्मोड़ा)। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एनएचएम द्वारा आज नैलपड़ में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन की जांच मौके पर ही सीएचओ संध्या द्वारा गई।
ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, गर्दन का कैंसर, टीबी की पहचान बीमारी के लक्षणों के आधार पर पहचान की गई।
स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुरुष और महिलाओं ने अपना चेकअप कराया।
शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीएचओ मिस संध्या, आशा कार्यकर्ता विमला देवी व हीरा देवी, आगनबाडी कार्यकर्ता शान्ती शाह मौजूद रही। कैम्प में किशनी देवी, रधुली देवी, मोहनी देवी, दुर्गा देवी, कमला देवी, धना देवी, कमला देवी, हेमा देवी, ललिता देवी भागुली देवी, कृष्ण सिंह, नारायण सिंह, किशन सिंह, देवेंद्र सिंह, दीवान राम, जगत सिंह, मोहन सिंह समेत अन्य लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की जलपान की व्यवस्था की गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›