Connect with us

देहरादून

त्यूणी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रही कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

त्यूणी: उत्तराखंड के त्यूणी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शनिवार दोपहर को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे का विवरण:
हादसा त्यूणी के रायगी मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र डगोली गांव निवासी मनीष नौटियाल (25) कार चला रहे थे। वह मेघाटू गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से त्यूणी लौट रहे थे। कार में उनके साथ मेघाटू गांव निवासी अनीता (30), उनकी तीन साल का पुत्र सौरांश, मुंदोल निवासी सूरत राम जोशी (78), इतिका (25) और ग्राम चिल्हाड़ निवासी जयेंद्र (38) सवार थे।
रायगी मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
तीन की मौत, तीन घायल:
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया गया, जहां उपचार के दौरान अनीता, सौरांश और सूरत राम जोशी की मौत हो गई। कार चालक मनीष नौटियाल, इतिका और जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है।
चालक का बयान:
कार चालक मनीष नौटियाल ने बताया कि नींद का झोंका आने के कारण उसने कार पर नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
पुलिस जांच:
पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
हादसे के कारण:
हादसे का मुख्य कारण नींद का झोंका बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement