Report by : CWN Desk
Published at :
चकराता के मोठी में भीषण आग, 14 पशुओं की मौत

चकराता: देहरादून जिले के चकराता तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोठी के मशौक मजरे में स्थित एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में मांन्नु और पप्पू के घर में रखे 14 पशु जलकर मर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात आग लगने की घटना हुई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान छू रही थीं और दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें अनाज, खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामान शामिल है। इस हादसे से ग्रामीण परिवार पूरी तरह से तबाह हो गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›