Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में पत्नी और नवजात की मौत से सदमे में युवक ने आत्महत्या की

देहरादून। राजधानी दून में पत्नी से विवाद पर पति ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी आईएसबीटी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहाँ उन्होंने देखा कि मोइनुद्दीन पुत्र निहाल अहमद, उम्र 50 वर्ष, निवासी धारावाली थाना पटेलनगर, अपने घर के किचन की चौखट पर फंदा लगाकर लटका हुआ था।
पुलिस टीम ने तुरंत शव को नीचे उतारा और प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा। मृतक मोइनुद्दीन के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि वह मजदूरी का काम करता था और हाल ही में उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›