Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा में पहले तो बाइक से दबाकर पालतू कुत्ते का पिल्ला मारा, विरोध किया तो चला दी गोलियां

कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र व दो अन्य के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
किच्छा।
बाइक से कुत्ते का पिल्ला मरने पर उपजे विवाद में लालपुर में फायरिंग हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र व दो अन्य के खिलाफ फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुनानक इन्क्लेब काॅलोनी लालपुर निवासी रघुवीर शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 मई को आइडिया काॅलोनी के रहने वाले गुरबाज सिंह ने मेरे घर के सामने अपनी मोटर साइकिल से मेरे पालतू कुत्ते के पिल्ले को दबा दिया जिससे पिल्ला मर गया था। शाम को मैंने गुरबाज सिंह के घर जाकर उससे कहा कि उसने पिल्ला दबा दिया था लेकिन यह नहीं पूछा कि पिल्ला मर गया या जिन्दा है। इसके बाद वह घर लौट आया।
आरोप है कि रात को वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने घर के अन्दर बैठा था तभी घर के सामने एक कार आकर रूकी उसमें से चार लोग घर के अन्दर घुस आए। हमलावरों ने घर में घुसते ही उसे और उसकी पत्नी संतोष व मां कान्ति देवी, बेटी सिवानी को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप है कि उन चारों लोगों में एक गुरबाज सिंह दूसरा उसका बेटा निरबेल सिंह था। निरबेल सिंह के पास एक छोटा सा हथियार था, उसने मुझे तथा मेरे परिवार को असलाह दिखाकर घर के अन्दर कैद कर मारपीट की तथा धमकी दी। आरोप है कि निरबेल सिंह उसके घर से बाहर आया तथा मेरे पीछे जान से मारने की नियत से दो राउंड फायर किए जो कान के बगल से निकल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›