Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर में विजिलेंस ने राइस मिल संचालक से 50 हजार की रिश्वत लेते एमआई को रंगेहाथ पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी की ओर से 19.50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से रिश्वत मांगी गई थी
रुद्रपुर। विजिलेंस एसपी अनिल मनराल ने बताया कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में धान का चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है। सरकार की ओर से राइस मिल संचालक को कुटाई, ढुलाई और सफाई आदि का पैसा दिया जाता है। बाजपुर के वरिष्ठ विप्पण अधिकारी कार्यालय में तैनात विप्पणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलियां ने राइस मिल संचालक से सुविधा शुल्क के नाम पर 19.50 प्रति क्विंटल की दर से रिश्वत मांगी। राइस मिल संचालक ने रिश्वत नहीं देना चाहता था। राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस ने जांच की। तथ्य सही पाए जाने पर निरीक्षक हेमचंद पांडे के नेतृत्व में टै्प टीम का गठन किया गया।
बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने एसएमआई कार्यालय में राइस मिल संचालक से वरिष्ठ विप्पण अधिकारी चंद्रमोहन टोलिया पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। कार्यालय का एक कमरा बंद कर विजिलेंस अधिकारियों ने एमआई चंद्रमोहन टोलियो से पूछताछ की। खबर मिलते क्षेत्रभर के राईस मिल संचालक, व्यापारियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने व्यापारियों को कार्यालय बाहर कर दिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान एमआई चंद्रमोहन टोलिया का एक मोबाइल गायब हो गया। जिस पर बिजिलेंस टीम मोबाइल को तलाशती रही। कई घंटे बाद कार्यालय के बाहर घास में एक व्यक्ति को मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल बिजिलेंस टीम को सौंप दिया गया। बिजिलेंस टीम की कार्रवाई को लेकर लोगों में खूब चर्चा रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement