Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में बारिश से जलभराव, लालपुल नदी में किशोरी बही

देहरादून। राजधानी की लालपुल नदी में एक किशोरी बह गई। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को ढूढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश से राजधानी की सड़कों में जलभरावहो गया है। 
सोमवार को सत्तोवाली घाटी की रहने वाली 17 वर्षीय फ़िज़ा घर के बाहर बारिश में नहा रही थी। इसी वक्त पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›