Connect with us

देहरादून

देहरादून विकासनगर में हिंदू किशोरी को जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। डांडा बस्ती के दो मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू किशोरी को अपने जाल में फंसाया, आरोपितों ने दुष्कर्म कर किशोरियों की अश्लील वीडियो बना ली। जो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण कर रहे हैं।
पीड़िता के स्वजन की ओर से कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार रात में कोतवाली में जाकर कोतवाल को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के स्वजन की ओर से कोतवाली विकासनगर में दी तहरीर में कहा कि डाकपत्थर क्षेत्र की डांडा बस्ती निवासी राशिद व जीवनगढ़ निवासी साकिर ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित राशिद ने उनकी निजी स्कूल में पढ़ने वाली पुत्री की अश्लील वीडियो बना ली। जो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहे हैं। लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।
इंकार करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। दो माह पहले आरोपित राशिद व साकिर उसकी पुत्री व उसकी सहेली को जबरन गाड़ी में बैठाकर कुल्हाल क्षेत्र के जंगल में ले गए।
दोनों आरोपितों ने उसकी पुत्री के साथ बारी बारी से शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। स्वजन को पीड़िता के गुमशुम रहने पर शक हुआ। जिन्होंने प्यार से पूछा तो किशोरी ने अपने साथ हो रहे शोषण की जानकारी स्वजन को दी। जिसके बाद स्वजन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement