Report by : CWN Desk
Published at :
रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने सार्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, आत्महत्या की वजह का व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा मैसेज

देहरादून। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने मोहकमपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी की मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है।
सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान अंकुर नरवाल निवासी 1906 वार्ड नंबर 10 गली नंबर 13 रामगोपाल कालोनी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदारों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अनुर नरवाल का पारिवारिक विवाद चल रहा था। संभवतः इसी कारण उसने खुदकुशी की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›