Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में शिक्षा मंत्री के सामने हंगामा, वार्षिक महोत्सव “आगाज 2023 – 24 कार्यक्रम में घुसे छात्र नेता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने खदेड़ा, छात्र संघ अध्यक्ष का आरोप, कुछ लोग कालेज के माहौल कर रहे हैं खराब
हल्द्वानी।
एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। वार्षिक महोत्सव “आगाज 2023 – 24 प्रोग्राम में कुछ छात्र नेता कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सामने छात्रों ने बवाल शुरू कर दिया। पुलिस ने बाद में छात्र नेताओं को बाहर खदेड़ दिया। 
एमबीपीजी महाविद्यालय की अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया का कहना है कि बिना नाम के कुछ छात्र हंगामा करने कॉलेज में घुस गए। रश्मि ने कहा निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार उनका विरोध किया जा रहा है। “आगाज” कार्यक्रम में कुछ लोगों द्वारा लगातार अड़ंगा लगाया जा रहा था। लेकिन उन्होंने तब भी छात्रों के लिए यह कार्यक्रम कराए जाने का निर्णय लिया। रश्मि ने कहा वह कमजोर नहीं है और न ही झुकने वाली हैं, और ना ही डरने वाली। उन्होंने इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति के लिए उनका आभार भी जताया। छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारियों में छात्रसंघ कोष को लेकर आरोप, प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement