Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में टैक्सी बाइक के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रही थीं दर्जनों बुलेट और स्कूटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में टैक्सी बाइक संचालन की आड़ में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काठगोदाम क्षेत्र से 26 दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें से 16 का पंजीकरण तक नहीं था। इन वाहनों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर टैक्सी बाइक संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा के निर्देश पर जांच शुरू हुई। एआरटीओ बीके सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने काठगोदाम स्थित एक दुकान और गोदामनुमा कमरे में छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में घी संक्रांति आज: जानें घी त्यार की परंपरा, महत्व और पकवान

यहां आरोपी आनंद यादव निवासी चांदमारी को पकड़ा गया। उसके गोदाम से एक ही रजिस्टर्ड स्कूटी (यूके 04 टीबी 1547) के नंबर से दो स्कूटी और आठ बुलेट चलती पाई गईं। इसके अलावा, पांच स्कूटी और एक बुलेट बिना नंबर प्लेट के मिलीं। कुल 26 वाहनों में से 10 बुलेट टैक्सी बाइक के रूप में उपयोग की जा रही थीं।

जांच में सामने आया कि जिन वाहनों पर नंबर प्लेट लगी थी, वे किसी अन्य वाहन के पंजीकरण नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। कुछ वाहनों के चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भी मेल नहीं खा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास 2 युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

फिलहाल सभी वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का टैक्सी बाइक संचालन लाइसेंस भी निरस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध टैक्सी बाइक संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement