Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग बना वजह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खड़कपुर देवीपुरा निवासी 28 वर्षीय दीप चंद्र ने शुक्रवार शाम प्रकाश सिटी के पास बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर मंडी में पल्लेदार कुछ देर आराम करने बैठे तो आढ़त के बेटे ने मार दी गोली, दो घायल


मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि उनके बेटे का आवास-विकास निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने तीन दिन पहले दीप चंद्र के साथ मारपीट की थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इस मामले में न्यायालय में केस भी चल रहा है।
शुक्रवार को मृतक के माता-पिता रुद्रपुर में कोर्ट गए थे। इसी दौरान दीप चंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया। दीप चंद्र तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला नदी में बहे अधेड़ का शव न मिलने पर परिजनों ने पुतला बनाकर किया का अंतिम संस्कार, फिर अचानक मिल गया शव और…
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement