Report by : CWN Desk
Published at :
लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के पास कार खाई में गिरी, चालक की मौत, सवार दंपति घायल

खटीमा। ई-रिक्शा की चपेट में आने से मंगलवार रात एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक किशोर आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
भूड़ निवासी रिजवान (17) पुत्र मोहम्मद यामिन मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथियों के साथ सितारगंज मार्ग के किनारे टहल रहा था। तभी पीछे से आए सामान से लदे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी दौरान ई-रिक्शा के टायर के नीचे से रिजवान बुरी तरह घायल हो गया। घायल रिजवान और उसके दो साथियों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। रिजवान की हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात परिजन उसे एंबुलेंस से पीलीभीत स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पांच बहनों और तीन भाईयों में रिजवान सबसे छोटा था। इधर, दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों की इलाज के बाद हालात सामान्य है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›