Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में फेरी वाला बनकर पहुंचा घर में और ढाई साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर गोद में लेकर भागने लगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोगों ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख मासूम को पकटकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने दबोचा
रुद्रपुर।
बैग बेचने के बहाने वीरान घर देखकर आरोपित दबे पांव घुसा और मासूम बेटी का मुंह दबाकर गोद में लेकर भागने लगा। इसकी खबर जब लोगों को लगी तो उन्होंने उसे दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख आरोपित मासूम को पकटकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेल दिया गया। आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी शीला बढ़ोई पत्नी मंगल बढोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे उसकी ढाई वर्षीय पुत्री परी घर में सो रही थी। वह लोग बाहर थे। कुछ देर के बाद घर के बाहर कुछ लोग ने शोर-शराबा करते हुए बताया कि कोई परी का अपहरण करके भाग रहा है।
स्थानीय लोगों ने जब पीछा किया तो करीब 200 मीटर आगे भाग रहे आरोपित ने परी को गली में पटक दिया और अकेला भागने लगा। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया। इसके आरोपित को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोग पुलिस की लचर कार्यशैली से नाराज दिखे। आरोपित को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement