Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में पति ने साली को वीडियो कॉल कर पत्नी को आत्मघाती कदम उठाने की सूचना देकर की खुदकुशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी साली को वीडियो कॉल कर अपनी पत्नी को आत्महत्या करने की जानकारी दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान भागीरथ मंडल (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पीलीभीत (यूपी) का रहने वाला था और वर्तमान में ट्रांजिट कैंप में रहकर एक छोटा ढाबा चलाता था। पुलिस के अनुसार, भागीरथ की दो शादियां हुई थीं और वर्तमान में वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल बाद लैंड माफिया दिल्ली से गिरफ्तार, लालकुआं के परिवार से की थी 50 लाख की ठगी


घटना के दिन भागीरथ ने अपनी पत्नी को हल्द्वानी स्थित अपनी साली के घर भेज दिया था। देर रात उसने अपनी साली को वीडियो कॉल कर अपनी पत्नी को आत्महत्या करने की सूचना दी। पत्नी जब घर पहुंची तो भागीरथ फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement