Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर युवती से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक युवती ने रिश्ते के देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ट्रांजिट कैंप थाने में दर्ज केस में रामपुर जिले की रहने वाली युवती ने कहा है कि जसपुर क्षेत्र निवासी आरोपी वीरपाल उसकी बहन का देवर है। उसका वीरपाल से प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। बताया कि बीते जून में अटरिया ढाल स्थित कमरे में वीरपाल के साथ वह 20 दिन रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया था। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement