Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में जमीन बेचने का विरोध करने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जमीन बेचने का विरोध करने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में बरेली के मीरगंज स्थित ग्राम पहुचां बुजुर्ग निवासी राम भरोसे ने कहा है कि उसकी पुत्री ओमवती और दामाद हरपाल शिमला बहादुर में रिश्तेदारी में रहते हैं। दामाद मूल रूप से रामपुर जिले के शाहबाद के ग्राम खंदेली का रहने वाला है। आरोप है कि हरपाल जमीन को बेचने की बात करता था और पहले भी एक बीघा जमीन बेचकर मिले रुपयों को शराब में उड़ा चुका है। उनकी बेटी जमीन बेचने के लिए मना करती है।
13 जुलाई की सुबह जमीन बेचने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इस दौरान दामाद ने कुल्हाड़ी से उसकी बेटी के सिर पर वार कर दिया। दोबारा कुल्हाड़ी मारने को उठाई तो दोनों बच्चों अंशु व अंकुश पाल ने किसी तरह धक्का मुक्की कर अपनी मां को बचा लिया। बच्चों के शोर मचाने पर दामाद भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बेटी की एक आंख की रोशनी चली गई है। उसे रुद्रपुर के तीन निजी अस्पतालों में दिखाया गया तो डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। अभी बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद अभियुक्त की तलाश की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement