Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से चढ़ा इश्क का बुखार, कर दी ऐसी हरकत मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। मस्जिद के एक मौलवी पर अस्थायी मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों को मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप है। यही नहीं उसने लड़कियों को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने इसकी शिकायत की तो वह जादू से उनके पिता को मार डालेगा। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि ग्राम मलसी स्थित मस्जिद में शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग, थाना जहानाबाद, पीलीभीत मौलवी है। उसने मस्जिद के एक कमरे के अंदर अस्थायी मदरसा बना रखा था। इसमें वह बच्चों को ऊर्दू पढ़ाता था।
महिला के अनुसार उसकी आठ साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से आने के बाद गुमसुम हो जाती थी।
16 अगस्त को उन्होंने बेटी के साथ ही मदरसे में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की तो उनकी बेटी ने बताया कि मौलवी पढ़ाई के समय और छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़कों के जाने के बाद उसे व चार अन्य छोटी लड़कियों को अपने कमरे में ले जाता था। आरोप है कि मौलवी मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही उनके साथ गलत हरकतें करता था। परिजनों को बताने पर मौलवी जादू से उनके पिताओं को मार डालने की धमकी देता था। जब वह अन्य महिलाओं के साथ पूछताछ के लिए मौलवी के पास जाने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›