Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन ने दंपती को रौंदा, इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे दंपती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रामपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की जान चली गई। ग्राम हरमल, थराली (चमोली) निवासी 67 वर्षीय कलम सिंह दानू अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे दोनों पैदल ही अपनी बेटी के घर प्रीत विहार से रोडवेज बस स्टैंड के लिए निकले थे। जैसे ही वे यूआईआरडी के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  पेशी के लिए बिजनौर न्यायालय ले जाया जा रहा मुलजिम रामनगर रोड से पुलिस हिरासत से फरार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपनी पत्नी हीरा सिंह को कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों हादसे का शिकार हो गए।

मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह भी पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग में हल्द्वानी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, आरोपी की बरी होने के खिलाफ फूटा गुस्सा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान हो सके।

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि प्रशासन और आम जनता के लिए एक चेतावनी भी है कि सड़क सुरक्षा और सावधानी बरतना कितना आवश्यक है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement