Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में युवती को बचाने में गंगा में कूदा युवक, दोनों लापता, तलाश जारी

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच में एक युवक और महिला गंगा नदी में डूब गए।  एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मुनिकिरेती से किराए की बाइक लेकर नीम बीच पहुंचे थे। युवक की पहचान लवप्रीत सिंह, पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ई-25 सुदर्शन पार्क पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है की महिला गंगा में नहाने के दौरान डूबने लगी थी, उसे बचाने के लिए उसका साथी गंगा में कूदा, लेकिन वह भी डूब गया। एसडीआरएफ ढालवाला की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दोनों की तलाश जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›