Report by : CWN Desk
Published at :
बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आरोपी गुप्ता बन्धुवों पर कोर्ट जाते वक्त फेंकी स्याही

सूरज सेवा दल के नेता रमेश जोशी व कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
देहरादून
। न्यायालय परिसर के बाहर अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर स्याही फेंकी गई। सूरज सेवा दल के नेता रमेश जोशी व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान यहां जमकर हंगामा किया। पुलिस गुप्ता को आज पेशी के लिए लाई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट में आज बिल्डर बाबा साहनी मामले में सुनवाई होनी है। 
बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अजय गुप्ता व उसके बहनोई अनिल गुप्ता की जमानत न्यायालय ने नामंजूर कर दिया था। दोनों की जमानत अर्जी पर बचाव और अभियोजन पक्ष में जोरदार बहस हुई थी। इस दौरान बचाव पक्ष के तर्कों को खारिज करते हुए न्यायालय ने जमानत देने से इन्कार कर दिया। बचाव पक्ष ने आरोप लगाए कि अजय गुप्ता बीमार हैं लेकिन जेल में उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है। इस पर न्यायालय ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी।
बाबा साहनी ने रिहायशी बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर अजय गुप्ता और उसके बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोप था कि रिहायशी प्रोजेक्ट बनाने में जो गुप्ता ने हिस्सेदारी की थी अब उसके बदले वह पूरा प्रोजेक्ट ही अपने नाम कराना चाहता था। ऐसे में दबाव में आकर साहनी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने गुप्ता और उसके बहनोई को अदालत में पेश किया, जिन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›