Connect with us

देहरादून

देहरादून के विकासनगर में 93 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख, आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विकासनगर के भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग लगने से 93 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान पुलिस व अग्निशमन की टीम ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। साथ ही एक झोपड़ी व एक कच्चे मकान को जलने से बचाया।
पुलिस ने झोपड़ियों से रसोई गैस सिलेंडरों को हटाकर बड़ी घटना को टाला। एसडीएम विनोद कुमार ने बेघर हुए परिवारों के रहने व खाने की व्यवस्था कराई है। वहीं, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रविवार दोपहर करीब दो बजे झाझरा वन क्षेत्र अंतर्गत भाऊवाला क्षेत्र के सुंदरवन के पास झुग्गी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही सीओ प्रेमनगर रीना राठौर और झाझरा रेंजर दीक्षा भट्ट भी मय टीम के मौके प पहुंचे।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह के नेतृत्व में चार वाटर टेंडर ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साथ ही झोपड़ियां के अंदर फंसे व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकला। आग की विकरालता को देखते हुए फायर यूनिट ने गाड़ी द्वारा पंपिंग कर आग को आसपास फैलने से रोका। लेकिन तपिश ज्यादा होने से आग तेजी से फैल रही थी। इस पर फायर स्टेशन देहरादून से भी तीन वाटर टेंडर मंगाए गए। इसके बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक 93 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। साथ ही झोपड़ियों में रखा सामान भी जल गया था। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी आग से हुई क्षति का आकलन कर रहे हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement