Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून के हरिपुर कला क्षेत्र में हाथी ने युवक को पटका, अस्पताल में भर्ती

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिपुर कला क्षेत्र में देर शाम एक हाथी ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। 108 की मदद से घायल युवक को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां से उसे जोलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन अन्य साथियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है।
घटना हरिपुर कला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास की है बताया जा रहा है कि हरिपुर कला के वार्ड नंबर 7 में रहने वाला सोनू थापा अपने तीन अन्य साथियों के साथ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में टहल रहा था तभी पीछे से आए हाथी ने उसे अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। सोनू के अन्य साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों का घेराव कर दिया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से हाथी रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। जिस से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी सूचना कई बार वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›