Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। रायवाला में हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। महिला घास के लिए जंगल गई थी।
राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे ग्राम पंचायत रायवाला में एक बुजुर्ग महिला दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इस दौरान एक हाथी आ धमका। हाथी को देखकर महिलाएं भागने लगीं, लेकिन बुजुर्ग महिला को हाथी ने मौके पर ही दबोच लिया और अपनी सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
अन्य दो महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रहीं। उन्होंने घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान धूमा देवी (79) पत्नी घमंड सिंह निवासी अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला के रूप में की गई है।