Report by : CWN Desk
Published at :
तुर्की भूकंप में कोटद्वार के विजय की मौत, हाथ पर बने टैटू से हुई शिनाख्त

परिवार में मचा कोहराम, भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली। तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप से कोटद्वार निवासी विजय कुमार की मौत की पुष्टि हुई है। तुर्किये में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया। विजय कुमार माल्टा के एक होटल के मलबे में दबे मिले। हाथ पर बने टैटू से उनकी पहचान हुई है। कोटद्वार में उनके परिवार में मातम है। विजय गौड़ के रिश्तेदार गौरव ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे उनके बड़े भाई को एम्बेसी से फोन आया।
छह फरवरी को तुर्किये में भूकंप आने के बाद से विजय कुमार लापता हो गए थे। विजय कुमार बेंगलुरू की एक कंपनी के काम के सिलसिले से वह 23 जनवरी को तुर्की गए थे। एक सप्ताह से उनसे संपर्क नही हो पा रहा था। विजय गौड़ की बॉडी मिलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के मलबे में दबने से विजय गौड़ का चेहरा पूरी तरह से कुचल गया था। जिससे उनकी पहचान नही हो पा रही थी। लेकिन टेटू से उनकी पहचान हुई है।
दूतावास ने कहा कि उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

तुर्की भूकंप में कोटद्वार के विजय की मौत, हाथ पर बने टैटू से हुई शिनाख्त
तुर्की भूकंप में कोटद्वार के विजय की मौत, हाथ पर बने टैटू से हुई शिनाख्त
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›