Connect with us

हरिद्वार

उत्तराखंड में यहां डीजे वालू बाबू…बजाया तो जाना होगा जेल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धार्मिक आयोजन पर आयोजनकर्ता को पहले ही पुलिस को गानों की सूची देनी होगी
हरिद्वार। डीजे वालू बाबू…अब अपने या आयोजक की मनमर्जी से धार्मिक आयोजन कोई गाना नहीं बजा सकेंगे। इसके लिए धार्मिक आयोजन कर्ता और डीजे मालिक को पहले ही पुलिस को गानों की सूची देनी होगी।
अगर सूची से अलग कोई भड़काऊ गाना बजाया तो पुलिस डीजे मालिक और धार्मिक आयोजन करने वालों पर केस दर्ज करेगी। पुलिस की ओर से सभी डीजे मालिकों इसके लिए निर्देशित किया गया है।
पुलिस-प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव की युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। पुलिस सुरक्षा को लेकर तमाम व्यवस्थाएं कर रही हैं। साथ ही चुनाव के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने अब धार्मिक आयोजन के दौरान भड़काऊ गाने बजाने पर भी नजर गड़ा दी है।पुलिस को आशंका है कि कुछ लोग धार्मिक आयोजनों की आड़ में डीजे सिस्टम पर भड़काऊ गाना बजाकर माहौल भी खराब कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से इन पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को चुनौती की याचिका पर सुनवाई, छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश

Select Language

Advertisement