Connect with us

उधमसिंह नगर

बेगुल डैम में नदी के अपस्ट्रीम का जॉइंट सर्वे कर भू–कटाव एवं नदी के बहाव नियंत्रित करने के लिए करेंगे समाधान: उदयराज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीएम की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग रुहेलखंड मंडल (यूपी) और जिले के सिंचाई अभियंताओं की आपसी समन्वय बैठक, निरीक्षण
खटीमा।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग रुहेलखंड मंडल (यूपी) तथा जिले के सिंचाई अभियंताओं की आपसी समन्वय बैठक लोहियाहेड गेस्ट हाउस सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा कार्य जनता को अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशन में निर्णय लिया गया कि संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओ (यूपी से डैम क्षेत्र के तथा जनपद से संबंधित क्षेत्र के) बेगुल डैम में नदी के अपस्ट्रीम का जॉइंट सर्वे करते हुए समाधान देंगे कि भू–कटाव एवम नदी के बहाव को किस प्रकार नियंत्रित किया जाए और डिसिल्टिंग की क्या–क्या संभावनाएं हैं। दाढांकी में भी संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता संयुक्त निरीक्षण कर, रिपोर्ट दें कि किस प्रकार नदी को रेगुलराइज एवम नदी का बहाव किनारे की जगह मध्य में किया जा सके। 
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ज्वाइंट सर्वे हेतु आपसी सहमति के आधार पर तिथियों का निर्धारण किया जाए।उन्होंने पिछले 5 सालों में नदी की अधिकतम जल क्षमता एवम प्रवृत्ति का भी विश्लेषण करने के निर्देश अभियंताओं को दिए। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने नौसर पुल की साइड में पुराने एवम क्षतिग्रस्त लोहे के पुल के कारण नदी का मार्ग अवरूद्ध होने एवम नदी के अपस्ट्रीम में पानी का बहाव काम होने के कारण लोहे के क्षतिग्रस्त व अनुपयोगी पुल को हटाने के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता सिंचाई (यूपी) शरद कुमार, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, सहित संबंधित क्षेत्रों (सिंचाई विभाग यूपी, उत्तराखंड

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement