Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार के बाइक सवार की देहरादून छिद्दरवाला में दुर्घटना में मौत, साथी गंभीर घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रायवाला-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। अज्ञात वाहन के बाइक को टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायवाला पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि छिद्दरवाला चेक पोस्ट से पहले एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुष्पेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी केहडा थाना लक्सर हरिद्वार और अमित पुत्र विजेन्द्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर थाना मंगलौर हरिद्वार घायल अवस्था में मिले। इन दोनों को 108 सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने पुष्पेन्द्र को मृत्य घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चर्चित अंकिता भंडारी मामले की अवनीश नेगी करेंगे पैरवी, सरकार ने नेगी को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया

Select Language

Advertisement