Report by : CWN Desk
Published at :
इंस्टाग्राम मुख्यालय ने पुलिस को भेजा अलर्ट, बच गई व्यापारी की जान

विजय नगर में लाइव खुदकुशी करने जा रहा था मोबाइल विक्रेता
गाजियाबाद
। इंस्टाग्राम मुख्यालय से मिले अलर्ट की वजह से गाजियाबाद पुलिस ने एक व्यापारी की जान बचा ली। मोबाइल विक्रेता पंखे पर लटकने वाला था और इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहा था।
इंस्टाग्राम मुख्यालय ने विजयनगर थाना पुलिस को अलर्ट भेज दिया और पुलिस वहां पहुंच गई। विजयनगर थाना पुलिस तुरंत ही मोबाइल की लोकेशन लेकर उक्त व्यक्ति के घर पहुंच गई और उसे खुदकुशी करने से बचा लिया। पुलिस ने मात्र 10 मिनट के अंदर उसके घर पहुंचकर बचा लिया। व्यापारी ने बताया कि उसे 90 हजार रुपए का घाटा हुआ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›