Connect with us

हल्द्वानी

शेयर बाजार में डूबे डेढ़ करोड़, अवसाद में आकर लालकुआं के निवेशक ने की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। शेयर बाजार में बड़ा नुकसान उठाने के बाद अवसाद से ग्रसित होकर एक निवेशक ने खुदकुशी कर ली। मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी 41 वर्षीय हेमचंद्र पांडे ने बुधवार को अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ग्राम प्रशासक विपिन जोशी ने बताया कि हेमचंद्र पांडे ने खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की भी बड़ी राशि शेयर बाजार में निवेश की थी। लेकिन हाल ही में बाजार में गिरावट के चलते उन्हें भारी घाटा हुआ और करीब डेढ़ करोड़ रुपये डूब गए। घाटे की भरपाई के लिए हेम के पिता देवकीनंदन पांडे ने अपनी जमीन बेचकर करीब एक करोड़ रुपये लोगों को वापस लौटाए, लेकिन इसके बावजूद हेम अवसाद से नहीं उबर सके।

यह भी पढ़ें 👉  मैराथन दौड़ में हुआ हंगामा रोड में बैठे स्टूडेंट्स, आयोजक द्वारा दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों से 50 से लेकर 500 तक शुल्क मांगने का आरोप

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि फरवरी में अवसाद की हालत में हेम बेंगलुरु चले गए थे। वापसी के 15 दिन बाद उनकी काउंसलिंग भी कराई गई थी, लेकिन आर्थिक और मानसिक तनाव इतना गहरा था कि उन्होंने अंततः आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोटाबाग क्षेत्र में खाई में कार गिरने से मरने वाले सभी 5 लोग बिलासपुर निवासी

हेमचंद्र की पत्नी एक निजी कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस अचानक कदम से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना बताती है कि आर्थिक नुकसान किस हद तक व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकता है और समय रहते उचित मानसिक सहायता कितना जरूरी हो जाता है।

Select Language

Advertisement