Connect with us

हरिद्वार

गंगा घाट पर शराब पी रहा यूपी पुलिस का जवान पकड़ा, फोटोग्राफरों से उलझा तो कर दी पिटाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में गंगा घाट पर शराब पी रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही को फोटोग्राफरों ने पकड़कर पिटाई कर दी। सिपाही को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत आरोपी का चालान किया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम यूपी पुलिस का एक सिपाही गंगा घाट पर नहा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान वह घाट पर शराब पीने लगा। घाट पर घूम रहे फोटोग्राफरों ने नाराजगी दर्ज करते हुए उसे घाट पर शराब नहीं पीने की बात की। आरोप है कि इस दौरान वह उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद फोटोग्राफरों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिपाही को रोड़ीबेलवाला चौकी ले गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सत्यवीर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तैनात है। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत ने बताया कि आरोपी का ऑपरेशन मिशन मर्यादा के तहत आरोपी का चालान किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement