Connect with us

हल्द्वानी

जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, यात्रियों के लिए होंगी विशेष सुविधाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष जुलाई माह से शुरू होगी। दिल्ली में आयोजित विदेश मंत्रालय, कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन), सिक्किम टूरिज्म और चीन के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह सहमति बनी कि यात्रा की शुरुआत जून के बजाय जुलाई से की जाए, जिससे सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा सके।

बैठक में भारतीय सेना, आईटीबीपी और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मौजूदगी में यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। केएमवीएन अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जून तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इस बार यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर निगम का विशेष फोकस है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, आईजी एक्शन मोड में, जिलाधिकारी को पत्र भेजा

यात्रा मार्ग में टनकपुर, धारचूला और नाभीढांग जैसे प्रमुख स्थलों पर यात्रियों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, हर आयु वर्ग के यात्रियों के लिए अलग-अलग डाइट प्लान तैयार किए जाएंगे। विशेषज्ञों की मदद से ऐसा आहार सुनिश्चित किया जाएगा, जो पचने में आसान हो और यात्रा के दौरान ऊर्जा प्रदान करे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हेमंत साहू बने युवा कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

केएमवीएन खुद करेगा तैयारियों की निगरानी:
कुमाऊं मंडल विकास निगम की टीमें जून माह में यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी सुविधाएं समय पर दुरुस्त हो जाएं। जहां-जहां व्यवस्थाएं कमजोर हैं, वहां त्वरित गति से कार्य शुरू किए जाएंगे।

यह प्रयास कैलाश मानसरोवर यात्रा को एक स्मरणीय, सुरक्षित और सहज अनुभव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement