Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार में डंपर की चपेट में आने से कार सवार भाजपा नेता की मौत

दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पीलीभीत और बदायूं निवासी
देहरादून।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे। 
रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया। 
थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश इस हादसे में घायल हैं। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›