Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा का बेटा: भजन सिंह राणा ने बचाई सैफ अली खान की जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की जान बचाने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा खटीमा के मोहनपुर गांव के रहने वाले हैं। 16 जनवरी की रात हुई घटना के बाद से पूरे खटीमा में भजन की चर्चा है।


घटना के समय भजन सिंह मुंबई में ऑटो चला रहे थे। उन्होंने घायल अवस्था में सैफ अली खान को अपनी ऑटो में बैठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि वे किस बड़ी हस्ती को मदद कर रहे हैं। भजन सिंह की प्राथमिकता सिर्फ घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना थी।
भजन सिंह की पत्नी रागिनी देवी ने बताया कि शादी के दो साल बाद ही काम की तलाश में उनके पति मुंबई चले गए थे। शनिवार को भजन सिंह ने उन्हें फोन पर बताया कि उन्होंने सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाया था।
गांव के लोग भजन सिंह के इस नेक काम से बहुत खुश हैं। मोहनपुर निवासी राजू गोराया ने सोशल मीडिया पर इस घटना को साझा किया और भजन सिंह की तारीफ की। उन्होंने बताया कि भजन सिंह का परिवार बेहद गरीब है।
भजन सिंह का परिवार:
भजन सिंह के परिवार में उनकी मां कुसुमवती, पत्नी रागिनी देवी, बेटी शीतल, बेटा मोहित, भाई अशोक सिंह और भाभी संध्या हैं। भजन सिंह पिछले 20 साल से मुंबई में रह रहे हैं और ऑटो रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाते हैं।
यह घटना एक बार फिर इंसानियत की मिसाल है। भजन सिंह ने बिना किसी स्वार्थ के सैफ अली खान की जान बचाई। उनका यह कार्य प्रेरणादायक है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement