Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा को बस ने कुचला, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

देहरादून। कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी। डी कैथलॉन के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›