Connect with us

हल्द्वानी

गुलाबघाटी के पास लैंडस्लाइड, सड़क पर आए बोल्डर, यातायात रहा प्रभावित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में दोपहर में बारिश हुई। गुलाब घाटी के पास लैंडस्लाइड होने से यातायात प्रभावित हो गया। पहाड़ से बोल्डर सड़क पर आ गए। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर काठगोदाम थाना पुलिस पहुंची, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से चलाया। पिछले कई समय से गुलाब घाटी के पास रुक रुक कर लैंडस्लाइड हो रहा है, ऐसे में खतरे की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस के जवान धीरे-धीरे यातायात को संचालित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग योजनाओं का किया शुभारंभ, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एमओयू
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement