Connect with us

नई दिल्ली

क्वारब में तीन दिन से ठप यातायात, अल्मोड़ा समेत तीन जिलों की लाइफलाइन प्रभावित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास लगातार तीसरे दिन भी यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सोमवार को भारी बारिश से पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने मार्ग को बंद कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रहने से आवाजाही ठप रही। बुधवार को मौसम साफ होने पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन मार्ग सुचारू नहीं हो सका।
क्वारब को अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की लाइफलाइन माना जाता है। इस मार्ग के बंद होने से लोगों की दिक्कतें कई गुना बढ़ गई हैं। तीन दिन से यातायात ठप होने के कारण आमजन को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है। रोडवेज और केमू की बसें भी खैरना-रानीखेत होते हुए गंतव्य तक पहुंच रही हैं। इस कारण वाहनों को अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है, जिससे यात्रा समय और किराया दोनों बढ़ गए हैं।
स्थानीय लोग और यात्री प्रशासन से मार्ग जल्द खुलवाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन पहाड़ी के लगातार खिसकने से खतरा बरकरार है। बारिश ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इस मार्ग के ठप होने से तीनों जिलों की आपूर्ति व्यवस्था और आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

Select Language

Advertisement