Connect with us

देहरादून

देहरादून से 13 जनवरी से चलेगी प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। अब श्रद्धालु सभी श्रेणी के कोच के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे। 04316 नंबर ट्रेन देहरादून से यात्रियों को प्रयागराज लेकर जाएगी और 04315 नंबर ट्रेन प्रयागराज से वापस लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी देहरादून में गुलदार ने खेल रहे बच्चे पर किया हमला, देखिए वीडियो..


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो रही है। इसके लिए देहरादून से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक दो स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की गई है। इसमें से एक ट्रेन देहरादून से श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी। जबकि दूसरी ट्रेन प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस देहरादून लेकर आएगी।
इस पर देहरादून रेलवे स्टेशन के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन सुबह 8:10 बजे देहरादून से रवाना होगी। इसके बाद रात 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी।
देहरादून से फाफामऊ तक का किराया
एसी द्वितीय श्रेणी- 1,950 रुपये
एसी तृतीय श्रेणी- 1,380 रुपये
स्लीपर- 510 रुपये
सामान्य- 204 रुपये

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement