Connect with us

उत्तराखण्ड

अब बालक के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट दी जाएगी: आर्य

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 50 हजार

देहरादून। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर मिलने वाली राशि 30 हजार से बढ़कर 50 हजार होने जा रही है। एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर कर्ज मुहैया कराया जाएगा।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इसका कैबिनेट प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन पकाने के लिए गैस चूल्हे देने की योजना को भी कैबिनेट में लाया जा रहा है। यमुना कालोनी स्थित कैंप कार्यालय में महिला सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा में उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी किट योजना का भी दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब तक इस योजना में पहली बेटी के जन्म पर ही महालक्ष्मी किट दी जाती थी। अब इस किट को बालक के जन्म पर भी देने का भी निर्णय किया गया है। यह प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिटायमेंट पर 30 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसके लिए उनके मानदेय से कुछ अंशदान लिया जाता है। बैठक में इस राशि को 50 हजार करने का भी निर्णय किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement