Connect with us

हल्द्वानी

महेन्द्र नागर पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत – सुबोध कांत सहाय ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए उत्तराखंड के महेन्द्र नागर को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है।

नागर इससे पूर्व भी परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री के पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे पूर्व पार्षद (10 वर्ष), जिला योजना समिति सदस्य (8 वर्ष), हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सहित हिमालय परिवार, व्यापार मंडल एवं कई सामाजिक-राजनीतिक संगठनों में प्रदेश और राष्ट्रीय पदों पर कार्यरत रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी अधिनियम के तहत नकल करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही: मर्तोलिया

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख मनोयन में पूर्व सांसद विष्णु प्रसाद (असम), डी.पी. रॉय (बंगाल), डॉ. अशोक चौहान (यूपी), परेश देसाई (गुजरात), के. ए. मनोहरण (तमिलनाडु), श्रीमती सुंदरी तिर्कि (रांची) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बी.एस. सुब्रायंम (कर्नाटक), वीरेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह राठी, जगपाल कसाना (दिल्ली), हेमंत सिंह चौधरी (यूपी), दिनेश भाई भीखाभाई (गुजरात), बहादुर सिंह तोमर (मध्यप्रदेश), श्रीमती नायना नंदकुमार पाटिल (महाराष्ट्र), शुभम कश्यप (झारखंड) को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  19 वर्षीय कुनाल को चाहिए आपका सहयोग : ब्लड कैंसर से जूझ रहा है जीवन की जंग

महेन्द्र नागर के मनोनयन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, राज्यमंत्री रेनु अधिकारी व दिनेश आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement