Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

महिला के जेवर लूट कर दी हत्या, घोरपट्टा के जंगल में फेका शव,बिन्दुखत्ता से हत्या आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़- डीडीहाट के घोरपट्टा के जंगल से बरामद महिला के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता से पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने महिला की हत्या करने वाले को लूट के समान सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 मई 2023 को घोरपट्टा के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। 15 मई को इस महिला के नाती संजय सिंह द्वारा महिला की शिनाख्त हीरा देवी पत्नी स्व0 हरलाल सिंह निवासी फुलतड़ी थाना जौलजीबी के रूप में की गई। उनकी नानी मृतका हीरा देवी 12 मई को शादी में सम्मिलित होने हेतु अपने ग्राम फुलतड़ी से कालिका धारचुला को निकली थी, परन्तु वहां नही पहुँची, जिसकी मृत्यु होने के सम्बन्ध में सूचना मिली । महिला के शरीर से जेवर गायब थे। जिस सम्बन्ध में कोतवाली डीडीहाट में धारा 364/302/392 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट उपनिरीक्षक हिमांशु पन्त व प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक हेम तिवारी के नेतृत्व में इस मामले का खुलासा करने हेतु पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गयी। टीम द्वारा घटना का 24 घण्टे के अन्दर ही खुलासा करते हुए आज महिला की लूट व हत्या करने वाले अभियुक्त उमेद राम को सर्विलांस की मदद से बिन्दुखत्ता के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से लूट का सामान भी बरामद किया गया। अभियुक्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उमेद राम पुत्र स्व0 आनन्द राम निवासी ग्राम तोली, बंगापानी थाना जौलजीबी पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष है। उसके पास से एक जोड़ी सोने के कान के कुण्डल, एक सोने का गुलबन्द बरामद हुआ। पुलिस टीम में निरीक्षक हिमांशु पन्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाट, उपनिरीक्षक बसन्त टम्टा कोतवाली डीडीहाट, उपनिरीक्षक म तिवारी प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल भुपेन्दर सिंह एसओजी, सत्येन्द्र सुयाल एसओजी, गोविन्द रौतेला, एसओजी, कमल तुलेरा आदि थे।

Select Language

Advertisement