हल्द्वानी
हल्द्वानी में गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर मनीष साहू का एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा सम्मान
हल्द्वानी। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर बने मनीष साहू का एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संस्था पदाधिकारियों ने मनीष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मनीष साहू ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि समाज का नाम भी रोशन किया है। संस्था की अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व सदस्य प्रीति आर्या ने संयुक्त रूप से मनीष की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। मनीष ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे संस्था सहित पूरे समाज को गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मनीष भविष्य में भी इसी तरह मेहनत से आगे बढ़ते रहेंगे और देश सेवा में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार सहित अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, अभिषेक साहू, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने छात्रों को प्रेरणा देने का संदेश भी दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
