Report by : CWN Desk
Published at :
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो शादी करने से इन्कार

गर्भवती होने की बात सुन आग-बबूला हो गया आरोपित
देहरादून। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने जब युवक के पिता से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती और युवक दोनों उत्तरकाशी जनपद के रहने वाले हैं। युवती पूर्व में देहरादून में पढ़ती थी।
कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने बताया कि वह उत्तरकाशी जिले की रहने वाली है। वर्ष 2018 से 2021 के बीच वह देहरादून के एक पालिटेक्निक संस्थान में पढ़ रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान अभिषेक चुनार निवासी पुरोला, उत्तरकाशी से हुई। धीरे-धीरे अभिषेक ने उससे दोस्ती की और उसके किराये के कमरे में आने-जाने लगा। इसी बीच उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब उसने अभिषेक को दी तो वह आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। मजबूरन उसे गर्भपात की गोलियां खानी पड़ीं, जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई।
जब उसने अभिषेक के पिता ओम प्रकाश को यह बात बताई तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा उसी से शादी करेगा जो 10 लाख रुपये नकद व कार देगा। साथ ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को स्पीड पोस्ट से शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›