Connect with us

उधमसिंह नगर

पंतनगर: घरेलू विवाद में विवाहिता ने वीडियो कॉल कर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर। घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसने पति को वीडियो कॉल कर बच्चों का ध्यान रखने की बात कही और फंदे से झूल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नगला निवासी आनंद मौर्य लंबे समय से बेरोजगारी का सामना कर रहा था। हाल ही में उसे टाटा मोटर्स में श्रमिक पद पर नौकरी मिली थी, लेकिन वह नशे का आदी था। बेरोजगारी और नशे की लत के कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। रविवार सुबह आनंद काम पर चला गया, लेकिन दोपहर करीब एक बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी अनीता ने उसे वीडियो कॉल किया और कहा, “बच्चों का ख्याल रखना।” इसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर हाईवे पर डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार ननद-भाभी की मौत

कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो अनीता को फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार : रुद्रपुर में शव के पोस्टमार्टम की एवज में रुपये मांगने का वीडियो वायरल

सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के मायके वालों को बुलाया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement