Connect with us

उधमसिंह नगर

शादीशुदा युवक ने पुलिस की भारोत्तोलन कोच से किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धोखे में रखकर कर ली शादी, दोनों का एक बेटा, मुकदमा दर्ज
काशीपुर।
पहले से शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर उत्तराखंड पुलिस की भारोत्तोलन कोच से दूसरी शादी कर ली। कोच को जब पहले से युवक के शादी होने का पता चला तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। दोनों का बेटा भी ह‌ै। पीड़िता कोच ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोच ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि सुनील छाबड़ा प्रापर्टी डीलर है। पहले वह एक कप
ड़े की दुकान में काम करता था। दुकान से कपड़े खरीदते वक्त सुनील से पहचान हो गई। 2009 में काशीपुर में तैनाती के दौरान सुनील छाबड़ा ने उसे मकान भी दिलवाया। आरोप लगाया कि एक दिन सुनील उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करते रहा। फरवरी 2010 को सुनील ने उससे शादी भी कर ली और दोनों से बेटा है।
कोच ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद सुनील की पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। वह बच्चों का पिता था। इसके बाद भी सुनील उससे मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement