Report by : कालू वर्मा
Published at :
जम्मू के लेह में शहीद तैनात मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा डोईवाला, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

94 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे बलिदानी प्रणय
देहरादून। जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर कान्हरवाला निवासी उनके आवास पर गुरुवार सुबह लाया गया। बलिदानी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। बलिदानी को सरकार की ओर से वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि लेह में तैनात मेजर प्रणय नेगी का सोमवार रात्रि निधन हो गया था। बता दें कि 37 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी डोईवाला के भानियावाला, कान्हरवाला क्षेत्र के निवासी है जो कि जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात थे। सोमवार रात्रि आठ बजे अंतिम बार उन्होंने अपने माता-पिता से फोन पर वार्ता की थी।
रात्रि को अपनी पोस्ट पर तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। जिसकी सूचना मंगलवार प्रातः दस बजे सेना के अधिकारियों की ओर से उनके स्वजनों को फोन पर दी गई । मेजर प्रणय नेगी मूल रूप से थाती ड़ागर कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल जनपद के निवासी हैं। वह 94 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे। वह अपने पीछे माता-पिता दो अविवाहित बहन ,पत्नी व डेढ़ साल का बच्चा अपने पीछे छोड़ गए हैं। स्‍कूली शिक्षा के समय उन्हें बेस्ट स्टूडेंट के रूप में राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था। वह बड़े ही होनहार और मृदुभासी थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›