Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में नर्स के साथ पहले किया दुष्कर्म, फिर लूटने के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका था

चालक और परिचालक शक के दायरे में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
देहरादून। आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद टीम ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
किशोरी ने बस में गैंगरेप की बात कही है। इससे शक की सुई चालक और परिचालक पर जा रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि किस बस में किशोरी के साथ ये घटना हुई। पुलिस फिलहाल आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›