Connect with us

देहरादून

बिलासपुर के मेडिकल छात्र की देहरादून में सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बिलासपुर के प्रतिभाशाली युवक समर्थ साहू उर्फ गुनगुन (20) का निधन एक सड़क हादसे में हो गया। मिजोरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र समर्थ, गुरुवार को दोस्तों के साथ देहरादून में जन्मदिन मनाने गया था।
शुक्रवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन देहरादून पहुंच गए। शनिवार को शव को बिलासपुर लाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नेहरू नगर निवासी चंद्रशेखर साहू के पुत्र समर्थ एक मेधावी छात्र था। वह अपने करियर को लेकर काफी गंभीर था। दोस्तों के अनुसार, समर्थ हमेशा हंसमुख रहता था और सभी के बीच काफी लोकप्रिय था। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। लोग समर्थ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement